हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी राकेश राठोर (50) तिवारीपुरम यमुना किनारे पहुंचे थे। कुछ ही देर बाद राकेश के पीछे-पीछे उनके परिजन भी आ रहे थे। इसी दौरान राकेश ने यमुना में छलांग लगा दी। परिजन ने राकेश को बचाने का प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजन की मदद से राकेश को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। हालांकि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। अगर परिजन की तरफ से कोई शिकायत मिलेगी तो जांच कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
