• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा डी एम ने की वेब साइट लॉन्च, नव वर्ष कैलंडर का किया विमोचन,श्रद्धालुओं को मिलेगी एक ही वेब साइट पर जानकारी

ByVijay Singhal

Jan 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को एक ही प्लेटफार्म से समस्त सुविधाएं रुट वार मिल जाएंगी। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएम ने मथुरा की नई वेब साइट को लॉन्च किया। इस वेब साइट में मंदिर,स्थान,कुंड,सरोवर,घाट और संग्रहालय आदि की फोटो लगाई गई है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, जॉइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव खादिया एवं जिला पर्यटन अधिकारी डी के शर्मा के साथ मथुरा की नवीन वेब साइट तथा मथुरा के आकर्षक स्थलों से बना नव वर्ष के कैलंडर का विमोचन किया। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि जनपद की वेब साइट mathura.nic.in के माध्यम से मथुरा नगरी में आने वाले पर्यटकों,
श्रद्धालुओं को एक ही प्लेटफार्म से समस्त सुविधायें रूट वार मिल जायेंगी। जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनकी यात्रा सुगम होगी। नई वेबसाइट को आकर्षक रूप देते हुए मथुरा के प्रमुख मन्दिरों, स्थलों, कुण्डों, सरोवरों, घाटों, संग्राहलय आदि की फोटो लगाई गई है।

जिला अधिकारी से लेकर ग्राम प्रधान तक के नंबर होंगे वेब साइट पर उपलब्ध

वेबसाइट में समस्त तहसील के उप जिलाधिकारियों, समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों, पुलिस स्टेशनोें तथा ग्राम पंचायत के प्रधान,सचिव के सम्पर्क नम्बर मिल सकते हैं। इस वेब साइट के जरिए मथुरा में होने वाले विभिन्न आयोजनों की पहले से ही जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पर्यटक क्षेत्रों के लिए मैप की व्यवस्था की गई है। जिसमें ब्रज धाम गाइड, मथुरा वृंदावन मैप, मन्दिरों के खुलने एवं बन्द होने का समय आदि की जानकारी दी गई है। श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन एवं बरसाना के वेरिफाइड प्रमुख होटलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, फरह, कोसीकलां एवं बरसाना के वेरिफाइड रेस्टोरेंट की जानकारी उक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

इस वेब साइट पर पोशाक, पेड़ा तथा अन्य आकर्षक वस्तुओं के वेरिफाइड दुकानों की सूची भी श्रद्धालु प्राप्त कर सकते हैं। वेबसाइट में बैंक, कॉलेज, विश्वविद्यालय, विद्युत, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस, स्कूल आदि की जानकारी भी दी गई है। यह वेबसाइट पूरी तरह से आधुनिक एवं आकर्षक से भरी हुई है। जिससे मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधायें मिलेंगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.