• Fri. Feb 13th, 2026

व्रन्दावन में दो दिन की यात्रा करके विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ हेलीकॉप्टर से दिल्ली हुए रवाना

ByVijay Singhal

Jan 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दो दिन की वृंदावन में धार्मिक यात्रा कर  वापस लौट गए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हेलिकॉप्टर के जरिए दिल्ली वापस गए। वृंदावन यात्रा के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पूरी तरह आस्था के रंग में रंगे नजर आए। क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में दूसरे दिन की यात्रा की शुरुआत सत्संग के साथ की। बिना किसी सूचना के वह बेहद साधारण भक्त बनकर रसिक संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां उनके साथ बेटी भी साथ नजर आई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जमीन पर बैठकर संत प्रेमानंद महाराज द्वारा सत्संग में दिए जा रहे प्रवचनों को सुना। सत्संग में संत प्रेमानंद महाराज ने मन पर काबू रखने पर प्रवचन दिया। करीब आधा घंटे तक सत्संग में बैठने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने संत को प्रणाम किया। इस दौरान आश्रम के अन्य संतों ने विराट कोहली को जहां राधारानी की प्रसादी माला पहनाई वहीं अनुष्का शर्मा को राधारानी की प्रसादी चुनरी पहनाई। सत्संग सुनने बेटी वामिका के साथ गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आम भक्त की तरह नजर आए। यहां दोनों जब तक प्रवचन चले तब तक हाथ जोड़कर अन्य भक्तों के बीच बैठे रहे। यहां से दोनों होटल के लिए रवाना हो गए। सत्संग सुनने बेटी वामिका के साथ गए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आम भक्त की तरह नजर आए। यहां दोनों जब तक प्रवचन चले तब तक हाथ जोड़कर अन्य भक्तों के बीच बैठे रहे। यहां से दोनों होटल के लिए रवाना हो गए। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शाम करीब 4 बजे निजी कम्पनी के हेलिकॉप्टर से दिल्ली जाने के लिए वृंदावन में स्थित पवन हंस हेलीपेड पर पहुंचे। यहां विराट कोहली ने पुलिस कर्मियों के साथ फोटो कराया। हेलीपेड पर भीड़ होने के कारण वह काफी देर तक गाड़ी में ही बैठे रहे। इसके बाद वह भीड़ से बचते हुए हेलिकॉप्टर में बैठे और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.