हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरों द्वारा चुराई गई मोटरसाइकिल महावन पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गांव किशनपुर के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड़ गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोरों से दो तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान तीन मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई। महावन थाना क्षेत्र में पिछले महीने मोटरसाइकिलों की चोरियां हुई थी जिसके लिए महावन पुलिस सक्रिय हो गयी। बुधवार को आकाश पुत्र भूप सिंह निवासी कटैला एवं मयंक पुत्र वीरेंद्र शरन निवासी गुप्ता कालोनी थाना राया को किशनपुर गांव के समीप यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड़ से एक मोटरसाइकिल पर दो तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था दोनों चोरों से पुछताछ करने पर दो मोटरसाइकिल एवं स्कूटी भी चोरी की बरामद की गई। क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह एवं थाना प्रभारी मोहित तौमर ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों से पूछताछ की जा रही है। कई इन वाहन चोरों का अन्य जनपदों के गैंग से कोई संपर्क तो नहीं है। वहीं क्षेत्राधिकारी ने बताया कि विगत दिनों महावन पुलिस ने तीन बहन चोर पकड़े थे। जिनसे उनका संबंध पाया गया है। वहीं महावन बलदेव हराया आदि क्षेत्रों में चोरी हुई मोटरसाइकिल की घटनाओं को इनके द्वारा कबूल किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
