• Sun. Nov 8th, 2026

पुलिस कर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते, वीडियो वायरल

Byvijay.singhal1233

Jul 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा में भाई, मां आदि द्वारा लिये गये पैसे न देने और मारपीट कर उससे रुपये छीन लेने न देने की शिकायत लेकर पहुंची महिला ने सुनवाई न होने पर गत दिन हंगामा कर पुलिस कर्मियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। यह वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर भाई, भाभी व मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने महिला के खिलाफ भी पुलिसकर्मी पर ईंट लेकर मारने के प्रयास व कार्य सरकार में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सौंख क्षेत्र के गांव जोगीपुरा निवासी महिला का थाना मगोर्रा पर हंगामा करते हुए वीडियो वाइरल हो रहा है। इसमें पीडिता का आरोप है कि उसके भाई, मां और भाभी पर 70 हजार रुपये थे। उनसे रुपये मांगने गयी तो मारपीट कर 20 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। उसने पुलिस कर्मियों पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षु सीओ/ थाना प्रभारी अंकुर गौतम ने बताया कि पीड़िता ने 17 जुलाई को थाने आकर प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि उसके भाई, भाभी व मां ने मारपीट की और उसके 70 हजार रुपये नहीं दिये। इसके अतिरिक्त बीस हजार रुपये ले लिये। इसकी जांच की तो मामला मारपीट का निकला। उससे मारपीट की तहरीर मांगी। 20 जुलाई को महिला द्वारा तहरीर दिये जाने पर सकरवा निवासी भाई, भाभी व मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.