हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 05 जनवरी। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्टेट सभागार में प्रोबेशन एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक की। निर्देश दिये कि समस्त पात्र दिव्यांगजनों की पेंशन के सत्यापन का कार्य तेजी से करें और नवीन पेंशनरों के वैरीफिकेशन करते हुए शीघ्र लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। शादी अनुदान योजना से अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलायें और उनके आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें।
दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जायें और दिव्यांगजनों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करें और कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरण करवायें। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने बताया कि 13 हजार यूनिक आईडी कार्ड निर्गत किये जा चुके हैं शेष पर कार्य प्रगति पर है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी से रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष तथा कन्या सुमंगला योजना के विषय पर चर्चा की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अजय कुमार वर्मा को निर्देश दिये कि आशा एवं एएनएम के माध्यम से अधिकाधिक परिवार को कन्य सुमंगला योजना से लाभान्वित करें तथा अस्पताल में डिलीवरी के दौरान ही उनके आवेदन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टाॅप वन सेन्टर की समीक्षा बैठक की।
बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, ज्वांइट मजिस्टेªट धु्रव खादिया, मुख्य कोषाधिकारी संतोष कुमार कुशवाहा, एसीएमओ डाॅ0 मनीष पौरूष सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
