• Fri. Nov 6th, 2026

मथुरा की गलियों में सेफ नहीं लड़कियां, राह चलते छेड़छाड़ और ब्लेड से हमला, आरोपित युवक गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 22, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने पहले गली में खड़े होकर नशेबाजी की, फिर एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर न केवल गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि टोका-टोकी करने वाले युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने युवकों को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द किया है। इस संबंध में एक महिला ने दोनों नामजद युवकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि पिछले दो माह से रिहान निवासी अनार गली और शाकिर निवासी दरेसी रोड मुहल्ले में आकर नशेबाजी करते हैं और निकलने वाली लड़कियों से अश्लील हरकतें करते हैं। रविवार शाम छह बजे दोनों युवक अन्य लड़कों के साथ गली में खड़े थे। इसी दौरान उनकी बेटी वहां से निकली तो आरोपितों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो युवकों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर युवक तरुण उन्हें रोकने आया तो रिहान ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने हमलावरों को पकड़कर लिया और चौकी लाकर पुलिस के सिपुर्द के दिया। पीड़िता ने बताया कि ये लड़के पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। पीड़िता ने कोतवाली थाने में दोनों नामजद युवकों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.