• Fri. Nov 6th, 2026

यमुना में डूब गया चांदी कारोबारी, 24 घंटे बाद मिल सकी लाश; परिजनों में मचा कोहराम

Byvijay.singhal1233

Jul 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में स्नान करते समय यमुना में डूबे जयपुर के चांदी कारोबारी का शव प पुलिस ने खोज निकाला है। चांदी कारोबारी घर में इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। जयपुर की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी सुभाष चंद रस्तोगी ने बताया कि शुक्रवार को उनका बेटा दीपक रस्तोगी (33) और उसका साथी सीटू मथुरा में माल की सप्लाई करने के लिए आए थे। रात होने के कारण वह महावन स्थित गोकुल में रुक गए। शनिवार की सुबह गोकुल के ठाकुरानी घाट पर स्नान करते समय दीपक का पैर फिसला और वह यमुना में डूब गया। साथी सीटू ने शोर मचाया तो आसपास के गोताखोर तत्काल यमुना में कूद गए, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा। सीटू ने दीपक के परिजन और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से यमुना में युवक को खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह पुन: खोजना शुरू किया तो उसका शव मिल गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। पिता सुभाष चंद्र रस्तोगी ने बताया कि दीपक घर पर ही चांदी के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का कार्य करता था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.