• Thu. Feb 26th, 2026

हार्ट अटैक से कांवड़िये की मौत, अचानक छाती में दर्द हुआ और उपचार को ले जाते समय चली गई जान

ByVijay Singhal

Jul 21, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। दो दिन पूर्व भगवती रोड से डाक कांवड़ियों की टोली के एक सदस्य की हरिद्धार में मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की छाती के तेज दर्द होने के कारण हालत बिगड़ गई। उपचार को ले जाते समय उसकी मौत हो गई। युवक की मौत का कारण हार्टअटैक बताया है। भगवती रोड बाल्मीकि बस्ती का रहने वाला शिवा उर्फ कछ़ुआ (27) पुत्र राजेंद्र 18 जुलाई को डाक कांवडियों की टोली के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेने गया था। रविवार को  टोली गंगाजल लेने के लिए हर की पैडी पर थी, तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द हो गया। उसके साथी उसे अस्पताल ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक के साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। गमगीन माहौल में डाक कांवडियों की टोली मृतक के शव को कोसी लेकर आ रही है। युवक की मृत्यु की सूचना मिलने पर बस्ती में शोक का माहौल है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.