• Thu. Feb 26th, 2026

कोसीकलां में आस्था, जोश में गूंजा शिव नाम का उद्घोष

ByVijay Singhal

Jul 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में भगवान भोले की भक्ति में मग्न होकर कांवड़िये आस्था, जुनून और जोश के साथ अपनी मंजिल की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। शिव नाम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया है। रविवार को कांविड़यों से सड़कें केसरिया रंग में रंग गईं। इनकी सेवा के लिए जगह-जगह शिविरों का भी शुभारंभ हुआ। शिवरात्रि नजदीक आते ही बड़ी संख्या में कांवड़िये हरिद्वार से जल उठाकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस बार कलश वाली कांवड़ का ट्रेंड बढ़ा है। कुछ कांवड़िये अकेले ही पग पर चलते दिखाई दिए तो कहीं भोले समूह में जाते नजर आए। कांवड़ के साथ ही तिरंगा और धार्मिक ध्वज भी लेकर चल रहे हैं। बम बम भोले, हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से शहर का वातावरण शिवमय हो रहा है। युवा समाजसेवी और पूर्व सभासद कैलाश चंद पिन्टू के सानिध्य में अग्रसेन वाटिका में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में विश्राम स्थल, स्वच्छ पेयजल, भोजन, प्रसाद, और प्राथमिक चिकित्सा सुविधा जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शिवभक्त मिलकर कांवड़ियों की सेवा करते हैं। खरगोन, मध्य प्रदेश से साइकिल से वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहे 70 सदस्यीय यात्रियों के दल का  शिविर में स्वागत किया। स्वागत करने वालों में अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल,योगेंद्र उपाध्याय, अन्नू वैद्य, अजय गोयंका, विकास जैन, बांकेबिहारी, दिनेश गोयल, लालू शर्मा, मनीष आदि शामिल थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.