• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा। पीआरवी तैनात सिपाही के साथ साइड न देने पर बाइक सवारों ने की मारपीट

ByVijay Singhal

Jan 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत गांव जाबरा के मजरा खुर्रम के समीप पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ अज्ञात बाइक सवारों ने साइड न देने पर मारपीट कर दी। जिससे सिपाही घायल हो गया और पुलिसकर्मी अपनी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। जनपद अलीगढ़ के रहने वाले संजय कुमार सिपाही पीआरवी 1936 पर तैनात है। बुधवार रात्रि को वह अपनी ड्यूटी के लिए आ रहा था तभी थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जाबरा मजरा खुर्रम के समीप जब पुलिसकर्मी मांट की तरफ आ रहा था। तभी साइड न देने पर अज्ञात तीन बाइक सवारों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी जिससे सिपाही गंभीर रूप घायल हो गया और अपनी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और तीन पुलिस की गाड़ियों के साथ दबिश दी। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने बताया ने बताया सिपाही के साथ मारपीट की गई है,जिससे वह घायल हुआ है, तहरीर मिलने पर उसे चिकित्सीय परीक्षण भेजा जा रहा है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और मारपीट करने वाले बाइक सवारों के तलाश की जा रही है। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट बताया गया कि बीज बाजार मे की गई और वर्दी पहने सिपाही पिट रहा था तो उसकी किसी ने कोई मदद नहीं की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.