हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र में खेत की मेड़ को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सेमरी गांव के एक किसान पर बरौली गांव के दर्जनों लोग लाठी-डंडों से हमला करने पहुंचे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। घटना सेमरी-बरौली गांव की है। बरौली गांव के कई लोग लाठी-डंडे लेकर सेमरी गांव के किसान के खेत में घुस गए। उन्होंने किसान को घेरकर मारपीट की। कुछ लोगों के बीच-बचाव करने से मामला नहीं बिगड़ा। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार से दर्जनों लोग अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। पीड़ित किसान ने न्याय के लिए छाता कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। मथुरा जिले में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। छोटे-छोटे जमीनी विवाद बड़े झगड़ों में बदल जाते हैं। भाई-भाई के बीच भी मेड़ को लेकर विवाद हो रहे हैं। मामूली बातें खूनी संघर्ष का रूप ले रही हैं। छाता कोतवाली प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि खेत की मेड़ की विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आए थे, पीड़ित किसान के द्वारा तहरीर दी गई है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
