हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक वाहन से टक्कर के बाद बेकाबू ईको कार पलट गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर हैं। कार सवार लोग दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। यह हादसा बलदेव थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। जैसे ही दुर्घटना हुई, पूरे इलाके में तेज आवाज गूंजने से हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर आए और कार सवार घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने छह लोगों को मृत लाया घोषित कर दिया। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
