• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा के तीन स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण,अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होगा विकास

ByVijay Singhal

Jan 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेल मंत्रालय ने छोटे रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में 15 स्टेशन का चयन किया गया है। इनमें 3 रेलवे स्टेशन मथुरा के हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चिह्नित किए गए इन स्टेशन को आधुनिक सुविधा से सुसज्जित किए जाएगा। रेल मंत्रालय ने स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना नाम से एक नयी नीति तैयार की है। जिसके तहत भारत के 1000 छोटे रेलवे स्टेशन को चयनित किया गया है। इसमें मथुरा के 3 रेलवे स्टेशन सहित उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के 15 स्टेशन भी शामिल है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जायेगा उसमें आगरा फोर्ट , राजा की मंडी, कोसीकला, ईदगाह, धौलपुर ,अछनेरा ,खेड़ली महवा मंडावर,होडल ,भूतेश्वर ,गोवर्धन, डीग ,फतेहपुर सीकरी ,गोविंदगढ़ ,फतेहाबाद स्टेशन शामिल है। इसमें कोसीकला,भूतेश्वर और गोवर्धन रेलवे स्टेशन मथुरा में आते हैं। रेल मंत्रालय ने आने वाले वर्ष में 1000 से अधिक छोटे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई योजना अमृत भारत स्टेशन योजना विकसित की है। यह योजना रेल मंत्रालय के स्टेशन पुनर्विकास अभियान और अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा होगी। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों का मास्टर प्लान तैयार करना और सुविधाओं को बढ़ाने के लिए चरणों में मास्टर प्लान का कार्यान्वयन करना है। योजनाओं और परिणामों को फुटफॉल और हितधारकों से इनपुट जैसे कारकों के आधार पर अनुमोदित किया जाएगा। वेटिंग रूम, प्लेटफॉर्म, रिटायरिंग रूम और कार्यालयों में मौजूदा फर्नीचर की समीक्षा की जाएगी। जिसके उपरांत और अधिक आरामदायक और टिकाऊ बनाया जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत दिल्ली मथुरा रेलवे ट्रैक पर कोसीकला स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। कोसीकला रेलवे स्टेशन से यात्री नंदगांव,बरसाना और शनिदेव के मंदिर कोकिलावन आते जाते हैं। इसके अलावा कोसी क्षेत्र औद्योगिक नजरिए से भी अपना अहम स्थान रखता है। कोसी रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण होने से स्थानीय लोगों को तो सुविधा मिलेगी ही साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी लाभान्वित होंगे। अलवर मथुरा रेल ट्रैक पर स्थित गोवर्धन रेलवे स्टेशन धार्मिक नजरिए से महत्वपूर्ण है। राजस्थान से गोवर्धन आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्टेशन काफी महत्व रखता है। गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर 2 प्लेटफार्म हैं। पूर्णिमा के आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन के जरिए गोवर्धन स्टेशन पर पहुंचते हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.