• Tue. Nov 3rd, 2026

अवैध रूप से कारतूसों की बिक्री, राजस्थान पुलिस ने मथुरा में मारा छापा; शर्मा गन हाउस के संचालक गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा के होलीगेट स्थित शर्मा गन हाउस के संचालक को बृहस्पतिवार की शाम राजस्थान पुलिस अवैध रूप से कारतूस बेचने के मामले में गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि राजस्थान के छोटी सादड़ी थाने की पुलिस बृहस्पतिवार की शाम कोतवाली पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद बताया कि होलीगेट स्थित शर्मा गन हाउस से हथियार तस्कर ने कारतूस खरीदे हैं। मध्यप्रदेश के कुख्यात बदमाश सलमान से पूछताछ के आधार पर पुलिस शर्मा गन हाउस पर पहुंची। यहां संचालक डेंपियर नगर निवासी गोपाल शर्मा उर्फ जाॅली से पूछताछ की और कारतूसों का हिसाब देखा। हिसाब में गड़बड़ी मिलने के बाद राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई। पुलिस ने 28 जून को गंगाधर निवासी राकेश राठौर को पिस्टल और खाली मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने मध्य प्रदेश के कुख्यात बदमाश सलमान खान और बाबू फकीरा उर्फ बाबू शूटर के गैंग को हथियार सप्लाई की जानकारी दी। बाबू फकीरा की मौत हो चुकी है, लेकिन सलमान बांसवाड़ा जेल में है। पुलिस ने सलमान को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर रिमांड पर लिया और उसकी निशानदेही पर भाटखेड़ी के जंगलों से देशी विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद किया। सलमान ने पुलिस को बताया कि उसने हथियार धौलपुर निवासी बदमाश जितेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश के एटा निवासी कृष्णपाल उर्फ केपी और यूपी के फिरोजाबाद निवासी धीरेंद्र सिंह से खरीदे थे। हथियारों के लिए कारतूस उसने मथुरा स्थित शर्मा गन हाउस से खरीदे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.