हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस ने पशु पैंठ के पास से दुष्कर्म के आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बच्ची की डॉक्टरी कराकर 161 के बयान दर्ज किए हैं। 164 के बयान कोर्ट में बृहस्पतिवार को पुलिस कराएगी।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने पत्रकारों को बताया कि प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा और एसआई मोहित कुमार ने दुष्कर्म के आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने मंगलवार की शाम को 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। इससे गांव में माहौल गर्मा गया था। पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना जमुनापार में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया था। जमुनापार पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी मुआयना कराया। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़ित बच्ची के 161 के बयान जमुनापार पुलिस ने दर्ज कर लिए हैं। बृहस्पतिवार को पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
