• Sun. Nov 1st, 2026

कोकिलावन के शनिधाम में बनेगा टीएफसी और मल्टीलेवल पार्किंग

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए कोकिलावन के शनिधाम में टीएफसी और मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। ताकि शनिधाम आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो सके। वहीं शेरगढ़ के स्यारहा स्थित चीरघाट का भी सौंदर्यीकरण होगा। एमवीडीए 32 करोड़ रुपये की लागत से दोनों कार्य कराएगा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने सोमवार को इसकी घोषणा की है। धौलीप्याऊ स्थित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री ने बताया कि मथुरा-वृंदावन में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इसलिए मथुरा-वृंदावन के साथ-साथ ब्रज के विभिन्न धार्मिक स्थलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की मंशा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ब्रज भूमि को विकसित करने के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोसीकलां के कोकिलावन स्थित शनिधाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसलिए शनिधाम में पर्यटन सुविधा केंद्र

(टीएफसी) के निर्माण की योजना बनाई गई है। 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पर्यटन सुविधा केंद्र में मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा चालक, परिचालक व पर्यटकों के ठहरने की उचित व्यवस्था होगी। कैंटीन, शौचालय और ब्रज के प्रमुख स्थलों का सूचना केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि पर्यटन सुविधा केंद्र में श्रद्धालुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने की योजना है, जिससे एक ही स्थान पर श्रद्धालु व पर्यटकों को ब्रज के बारे में पूरी सूचना मिल सके। एमवीडीए केंद्र सरकार की इस योजना को अमलीजामा पहनाने में जुटा है। इसके निर्माण के लिए शासन से 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्दी ही कार्य शुरू होगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया है कि अष्टसखियों के गांव इकोसिस्टम से विकसित होंगे। इससे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को प्राकृतिक सौंदर्य का आभास होगा। पर्यटक शांति, हरियाली के बीच लाडलीजी की अष्टसखियों के गांव का भ्रमण कर आनंद ले सकेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए भी एक मनोरंजक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प होगा। इसका मुख्य उद्देश्य ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना है। इस कार्य में एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि शेरगढ़ के स्यारहा गांव स्थित चीरघाट का भी सात करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण होगा। सभी योजनाओं पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्दी ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.