• Sun. Nov 1st, 2026

जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवकों और कांवड़ि

Byvijay.singhal1233

Jul 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली की बंगाली घाट चौकी स्थित प्रजापति बगीची में देर रात जन्मदिन का जश्न मना रहे युवकों और कांवड़ियों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में करीब आधा दर्जन युवकों को चोट आई हैं। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि रविवार की रात को अंबाखार स्थित प्रजापति बगीची में अमित ठाकुर अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। उन्होंने बगीची में बनी धर्मशाला को 11 सौ रुपये में बुक किया था। देर रात अंबाखार मोहल्ले के कुछ युवक कांवड़ लेकर धर्मशाला पहुंच गए और जन्मदिन का जश्न मना रहे युवकों से धर्मशाला खाली करने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और पथराव होने लगा। पुलिस के मुताबिक इस घटना में जन्मदिन मना रहे युवक के दोस्त उत्कर्ष चतुर्वेदी की कमर में डंडा लगने के कारण गंभीर चोट आई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुशवाह समाज के युवकों ने कांवड़ खंडित करने का आरोप दूसरे पक्ष पर लगाया है। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप तो लगा रहे हैं, लेकिन किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसके बावजूद पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पथराव करने वालों की पहचान कर रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.