• Wed. Nov 4th, 2026

भाई से परीक्षा दिलाने वाला युवक गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

Jul 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रुप डी की पांच जनवरी को हुई परीक्षा में भाई के स्थान पर परीक्षा देते हुए अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में मुख्य अभ्यर्थी को पुलिस ने रविवार की सुबह नए बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि पांच जनवरी को बीएसए डिग्री कॉलेज में इलाहाबाद हाईकोर्ट की ग्रुप डी की परीक्षा में थाना सिकंदरा के बाईपुर निवासी अमन के स्थान पर उसका भाई अजय परीक्षा देते हुआ मिला। सहायक केंद्र अधीक्षक डाॅ. यूके त्रिपाठी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका भाई अमन पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ था। रविवार को शहर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर को सूचना मिली कि मुकदमे का वांछित नए बस स्टैंड माल गोदाम रोड पर खड़ा हुआ है। वह बाग बहादुर चौकी प्रभारी मांगेराम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.