• Sat. Feb 14th, 2026

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अपने कार्यालय कक्ष में राज्य कर्मचारी कैशलैश चिकित्सा योजना के अर्न्तगत हेल्थ कार्ड बनाने के संबंध में अधिकारीयो की बैठक

ByVijay Singhal

Jan 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 04 जनवरी। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अपने कार्यालय कक्ष में राज्य कर्मचारी कैशलैश चिकित्सा योजना के अर्न्तगत हेल्थ कार्ड बनाने के संबंध में मुख्य कोषाधिकारी, डीडीओ, डीसी मनरेगा, पंचायतराज अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में निर्देश दिये है कि जिन विभागों द्वारा कैशलैश योजना में आवेदन नहीं किया है, वे अधिकारी अपने अधीनस्थों के ऑनलाइन आवेदन कराना सुनिश्चित करें।
उक्त बैठक के पश्चात कलेक्टेट सभागार में निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश के संबंध में समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी उप जिलाधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि दिनांक 26 जनवरी 2023 तक निर्माणाधीन गौशालाओं का कार्य पूर्ण करायें और गौवंश को रखना प्रारम्भ करायें। जनपद में 38 छोटी अस्थाई गौशालायें चिन्हित की गई हैं, जिनमें लगभग 25 गौशालाओं में कार्य प्रगति पर है और शीघ्र क्रियाशील हो जायेंगी तथा दो बड़ी गौशालाओं पर कार्य जारी है। सभी अधिकारी अपने अपने कार्यों में तेजी लायें और गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये।
श्री खरे ने अधिकारियों से कहा कि उक्त कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, यदि कंही कोई समस्या उत्पन्न हो रही है, तो मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में लाते हुए तत्काल निस्तारण करायें तथा उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित न्याय पंचायत में भूमि चिन्हित करते हुए कार्य प्रारम्भ किया जाये। निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में पहुॅचाते हुए ईयर टैगिंग कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट सभागार में कायाकल्प के संबंध में बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि जिन स्कूलों में 19 पैरामीटर पूर्ण नहीं हुए हैं, वे अधिकारी कार्ययोजना बनाकर 19 पैरामीटरों को पूर्ण करायें और कायाकल्प योजना से स्कूलों को ठीक करायें तथा अपने अपने स्तर से स्कूलों में आवश्यक व्यवस्थायें करायें, जिससे बच्चों को पढ़ने में कोई समस्या न आये और स्कूल में मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.