हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के थाना मगोर्रा के गांव बछगांव में बंदरों के आतंक ग्रामीणों के दहशत का शबब बना हुआ है। आए दिन बंदर ग्रामीणों को घायल कर रहे हैं। मंगलवार सुबह अपने कपड़े सुखाने गई 83 वर्षीय महिला राजश्री को छत पर आए बंदरों ने छत से गिरा दिया। मथुरा जनपत में बंदरों का आतंक चरम पर है। बंदर कभी किसी का चश्मा तो किसी बैग लेकर तो भागते हैं। बंदरों की आपस की लड़ाई के वजह से कई लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। मामला गांव बछगांव का है। जहां एक 83 वर्षीय वृद्ध महिला को बंदरों ने छत से गिरा दिया। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो वह दौड़कर भागे। पहली मंजिला से गिरने के बाद महिला को गंभीर चोट लगी। हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गया था। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल परिजन लेकर गए, जहां उपचार के दौरान वृद्ध महिला राजश्री ने दम तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मथुरा जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
