हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वृंदावन कोतवाली के कुछ पुलिसकर्मियों पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगा है। एक मामले में नाविक को पीटने का आरोप है तो वहीं दूसरे में ऑटो चालक के साथ मारपीट का आरोप लगा है। दोनाें ही मामलों में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने अधिकारियों से ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पहली घटना में गोपाल नामक युवक ने आरोप लगाया कि वह शाम पांच बजे यमुना घाट पर नाव चला रहा था। तभी थाने से दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और नाव में घुमाने को कहा। गोपाल के अनुसार, उसने थोड़ी देर रुकने के लिए कहा तो पुलिसकर्मी नाराज़ हो गए और उसका हाथ मोड़ दिया। जब उसके पिता बीच-बचाव के लिए आए, तो उनसे भी मारपीट की गई। दूसरी घटना में ऑटो चालक सोनू ने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मियों ने उसके ऑटो को जबरन हिलाया और जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर दी। सोनू के अनुसार उसे जबरन थाने ले जाया गया, जहां फिर से उसकी पिटाई की गई। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और पैसे भी जब्त कर लिए। परिजन अधिवक्ता तरुण अरोरा को साथ लेकर थाने पहुंचे तो सुबह उसे छोड़ा गया। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
