• Thu. Nov 5th, 2026

चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए ठेका सफाईकर्मचारी

Byvijay.singhal1233

Jul 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में वेतन भुगतान समेत चार सूत्री मांगों को लेकर नगर पंचायत के ठेका सफाई कर्मचारी शुक्रवार से हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया। कर्मचारियों ने सफाई कार्य नहीं किया। इससे कस्बे की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। ठेका कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एक माह कार्य कराने के बावजूद 26 दिन का वेतन मिलता है l तीन माह से पीएफ के रुपये कट रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों के खातों में नहीं पहुंच रहे हैं l वर्ष 2018 से ईएसआई के रुपये काटे जा रहे हैं, जबकि अभी तक कर्मचारियों के कार्ड नहीं बने हैं। उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता है।
कर्मचारियों ने बाल्मीकि बगीची में एकत्रित होकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। ठेका कर्मचारी राकेश कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ चेयरमैन योगेश लंबरदार ने अन्य कर्मचारियों से कस्बे में सफाई कार्य कराया। चेतन कुमार तिवारी, ईओ, सौंख ने कहा,  ठेका कर्मचारियों को 26 दिन के वेतन भुगतान का शासकीय आदेश है। कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार छुट्टियां भी मिलती हैं। पीएफ की राशि कर्मचारियों के खातों में समय से पहुंच रही है। कर्मचारियों से बात कर जल्द हड़ताल को खत्म कराया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.