• Sat. May 16th, 2026

सौंख में श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे समाजसेवी

ByVijay Singhal

Jul 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौँख कस्बे के गोवर्धन मार्ग पर गिरिराजजी के भक्तों की जगह-जगह सेवा हो रही है। कस्बे के मार्ग से लेकर गोवर्धन मार्ग तक भंड़ारे चल रहे हैं। मार्ग पर बसपा नेता सुरेश सिंह व समाजसेवी प्रहलाद सिंह ने पिछले चार दिन से सेवा शिविर लगा रखा है। यहां चौबीस घंटे भक्तों को भोजन और फलाहार की व्यवस्था की गई है। उन्होंने भक्तों के आराम के लिए पंडाल भी बनाया है। इस मौके पर विजेंद्र सिंह पहलवान, मुकेश राघव, दाऊजी पंडित, जीएस सतानंद शर्मा, भोला शर्मा, अशोक, सतपाल सिंह आदि ने श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। नैनू पट्टी के प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह द्वारा चार दिवसीय भंडारे का आयोजन चल रहा है। डॉ. धनीराम, नवल सिंह, होशियार सिंह, अजय, पवन, नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों ने परिक्रमार्थियों को फल व मिठाई वितरित की। पूर्व सैनिक लक्ष्मन सिंह, अध्यक्ष मकरध्वज सिंह, समुंद्र सिंह, हरीओम सिंह, ओमप्रकाश, हरेंद्र, बलदेव सिह आदि मौजूद रहे l समाजसेवी गोकुलेश अग्रवाल ने शिविर लगाकर सब्जी पूड़ी का प्रसाद वितरित किया। रवि गुप्ता, कमल अग्रवाल, रोहित, मोनू, हरेश गर्ग आदि का सहयोग रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.