• Sat. May 16th, 2026

एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करेगा इस्काॅन

ByVijay Singhal

Jul 9, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रीकृष्ण बलराम मंदिर इस्काॅन वृंदावन एवं मंगलायतन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सेवा शिविर लगाया गया। शुभारंभ मंगलवार को परिक्रमा मार्ग के श्रीगौरधाम विद्यालय परिसर में छप्पन भोग मनोरथ एवं आरती उतारकर किया गया। सैकड़ों की संख्या में इस्काॅन भक्त परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं। इस्काॅन भक्त गौर भगवान दास ने बताया कि 11 जुलाई तक एक लाख से अधिक लोगों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सभी को थाली में प्रसाद खिलाया जा रहा है। भक्त यादव पति दास ने बताया कि इस्काॅन की ओर से भक्तों को श्रीमद्भागवत गीता निःशुल्क वितरित की जा रही है। तीर्थेश्वरी राधिका दासी ने बताया कि इस्काॅन की ओर से मुड़िया पूर्णिमा मेला में तीसरा शिविर लगाया है। विदेशी भक्त लीला नाथ कृष्ण ने बताया कि ब्रजवासियों के बीच में आकर सेवा करना पुण्य की बात हैं। इस अवसर पर राधाकुंड नगर पंचायत के चेयरमैन रामफल, ब्रज लक्ष्मी दासी, रखाल राजा, गौर भगवान दास, संजू लता, देवी, मदन लाल, वसीम, विश्वजीत शाह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.