• Sat. May 16th, 2026

ट्रेन में यात्रियों से रुपये मांगने वाले तीन मंगलमुखी पकड़े

ByVijay Singhal

Jul 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेनों में यात्रियों से जबरन बधाई के नाम पर वसूली करने वाले तीन मंगलमुखियों को आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे कंट्रोल नंबर पर मंगलमुखियों द्वारा यात्रियों से जबरदस्ती रुपये मांगने की शिकायत लगातार हो रही थीं। आरपीएफ थाने के उप निरीक्षक जितेन्द्र परिहार को सोमवार की सुबह सूचना मिली कि कुछ मंगलमुखी ट्रेनों में जबरन यात्रियों से रुपये वसूल रहे हैं। सूचना के बाद उप निरीक्षक मंगलमुखियों की तलाश में जुट गए और ट्रेन में यात्रियों से रुपये वसूलकर उतर रहे तीन मंगलमुखियों को आरपीएफ की टीम ने पकड़ लिया। मंगलमुखियों ने अपना नाम पूजा, मीनू व सोना बताए। तीनों मंगलमुखी कृष्णा नगर निवासी बबीता गुरु के चेले हैं। उप निरीक्षक ने बताया कि तीनों मंगलमुखियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.