• Sat. May 16th, 2026

गोवर्धन के मुड़िया मेले में होगी रेजगारी की वर्षा

ByVijay Singhal

Jul 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया मेले में इस बार भी रेजगारी की वर्षा होगी। दुकानदारों से लेकर भिखारियों के बीच खेरीज (रेजगारी) का खूब लेनदेन होगा। भिखारियों का आना शुरू हो गया है। दूध, माला, प्रसाद भी बड़े पैमाने पर बिकेगा। ऐसे में कमीशन के एवज में रेजगारी का व्यापार करने वाले सक्रिय हो गए हैं। मेला जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में भिखारियों की संख्या बढ़ने लगी है। कई राज्यों के भिखारियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालु परिक्रमा लगाएंगे। परिक्रमार्थी दुकानदारों से रेजगारी खरीदकर भिखारियों को दान करेंगे। हर वर्ष मेले में भिखारी हजारों-लाखों रुपये की आमदनी कर लेते हैं। उन्हें रेजगारी का कमीशन भी खूब मिलता है। कहने को भिक्षावृत्ति करना अपराध की श्रेणी में आता है। लेकिन कार्रवाई न होने के कारण यहां भिक्षावृत्ति रुक नहीं पाती है। मेले के दौरान रेजगारी से भिखारियों का लाखों का कारोबार होता है। श्रद्धालु रेजगारी में 1, 2 और 5 रुपये के सिक्के बांटकर पुण्य अर्जित करते हैं। यही रेजगारी भिखारियों द्वारा दुकानदारों तक पहुंचती है, जहां से वापस श्रद्धालुओं के पास। कमीशन पर यह चेन चलती रहती है। कुछ भिखारी स्वयं का भी स्टॉल लगाकर छोटी-छोटी पॉलीथिनों में रेजगारी डालकर रखते हैं। प्रति थैली 100 रुपये में श्रद्धालुओं को बेची जाती है, जिसमें 80 रुपये तक की रेजगारी होती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.