हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत आगरा-दिल्ली हाईवे पर वृन्दापुरम के समीप स्कूटी सवार दंपति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। मथुरा कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गेट निवासी 60 वर्षीय जाकिर अपनी पत्नी सितारा के साथ स्कूटी से आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर चौमुहां की तरफ जा रहे थे। वृन्दापुरम के समीप किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने घायल सितारा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जाकिर मसाले बेचने का कार्य करता था। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
