• Sat. May 16th, 2026

गोकुला पर हुआ नाट्य मंचन

ByVijay Singhal

Jun 30, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ब्रजधाम के वीर गोकुला की ऐतिहासिक गाथा पर आधारित नाट्य मंचन गोकुला का आयोजन ब्रज कला केंद्र मसानी के ऑडिटोरियम में हुआ। मंचन का शुभारंभ सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संचालित गीता शोध संस्थान के कोर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, अमरनाथ गर्ल्स काॅलेज के प्राचार्य अनिल वाजपेयी ने दीप जलाकर किया। गोकुला नामक पुस्तक का विमोचन भी सांसद व अन्य गणमान्य लोगों ने किया। मुबई से आए कलाकारों ने मंचन किया। औरंगजेब के शासन काल में हुए अत्याचारों का गोकुला व उसके साथी जाट किसानों ने न केवल मुकाबला किया बल्कि उसके सेनापति व सैनिकों को मार दिया था। बाद में सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगरा में कोतवाली के सामने औरंगजेब ने गोकुला को तलवार से टुकड़े-टुकड़े कर दिया था। इस नाटक का लेखन व निर्देशन देव फौजदार ने किया। मंचन में शैली बंसल शाह, दीपक, प्रमोद लवानियां और कृष्णरंगम थिएटर का विशेष योगदान रहा। मंचन में तेजस यादव ने वीर गोकुला की शानदार भूमिका निभाई। जोगिंदर बोकेन, सत्यम दांगी, जिमी सलगोत्रा, अनिल कुमार, राकेश भदौरिया, बेला बारोट, महेश, पल्लबी, संजना, गौरव, आदित्य आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.