• Sat. May 16th, 2026

इटावा जा रहे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष नजरबंद

ByVijay Singhal

Jun 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। इटावा की घटना के बाद पंचायत में शामिल होने जा रहे अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष संजय यादव को पुलिस ने नजरबंद कर लिया। इटावा के दादपुर गांव महासभा द्वारा पंचायत का आयोजन किया गया था। जिलाध्यक्ष पंचायत में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ इटावा रवाना हो रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनके घर पहुंच गई और नजरबंद कर दिया। समर्थकों का कहना है कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और प्रशासन समाज की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। जिलाध्यक्ष ने प्रशासन की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि हम शांतिपूर्वक, संविधान के दायरे में रहकर अपना विरोध दर्ज कराना चाहते हैं। इस घटना के बाद महासभा के अन्य पदाधिकारियों में भी रोष व्याप्त है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समाज की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.