हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भूतेश्वर तिराहे के पास तेज रफ्तार कार ने ट्रांसफार्मर रखे पोल में टक्कर मार दी। जिससे ट्रांसफार्मर गाड़ी के ऊपर गिर गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि भूतेश्वर के पास कृष्णा नगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार निजी अस्पताल के सामने विद्युत पोल में जाकर टकरा गई। जिससे विद्युत पोल पर रखा ट्रांसफार्मर भी गाड़ी के ऊपर गिर गया। गाड़ी चालक बाल बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। एसडीओ कृष्णानगर पंकज शर्मा ने बताया कि कार विद्युत पोल से टकराई थी। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
