• Sat. May 16th, 2026

गोवर्धन में स्टे लगे खेत से मिट्टी खनन, एसडीएम ने पुलिस को कार्यवाहीके आदेश

ByVijay Singhal

Jun 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में एसडीएम ने दिए थाना अध्यक्ष गोवर्धन को त्वरित कार्रवाई के आदेश, मामला तहसील गोवर्धन अंतर्गत गांव नीमगांव का है रमेश चंद पुत्र देवी राम तहसील गोवर्धन एसडीम कार्यालय दिनांक 27 जून 2025 को प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा कि उसके सह खातेदार खसरा नंबर 1398 की मिट्टी खनन कर रहे हैं और विक्रय कर रहे हैं जिस पर की उप जिला अधिकारी गोवर्धन द्वारा 17 सितंबर 2024 से क्रय विक्रय निषेधित ऑर्डर किया गया है फिर भी यह लोग सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए मिट्टी खनन कर रहे हैं एसडीम   गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव द्वारा प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही सूरत कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष गोवर्धन को तुरंत कार्रवाई करते हुए आदेश दिए की भूखनन रोककर आरोपितों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें मगर 27 जून 2025 को दिनभर मिट्टी खनन का कार्य होता रहा मौके पर कोई नहीं पहुंचा लेकिन 28 जून 2025 को सुबह से ही जब मिट्टी खनन का कार्य शुरू हुआ तो मौके पर पुलिस को आता देख खनन कर रहे लोग जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गए मगर पुलिस द्वारा इन मिट्टी खनन कर रहे लोगों के खिलाफ किसी प्रकार की ना तो गिरफ्तारी हुई और ना कोई दंडात्मक कार्रवाई हुई पीड़ित ने शासन प्रशासन से गुहार लगाई है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें जो सरकारी आदेशों को नहीं मानते और पीड़ित का कहना है कि मुझे न्याय दिलाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.