• Fri. Sep 11th, 2026

वामन जयन्ती पर होंगे विविध कार्यक्रम निकाली जायगी भव्य शोभा यात्रा

ByVijay Singhal

Jun 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ एवं ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वावधान में गत वर्षों में निकलने वाली वामन जयंती पर वामन भगवान की शोभा यात्रा इस वर्ष अभिनव कार्यक्रमों के साथ नये कलेवर में केसी घाट से शोभा यात्रा आरंभ होगी।
उक्त जानकारी  संयुक्त बैठक में दी गई। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक पं. चन्द्र लाल शर्मा एवं ब्राह्मण महासभा के संरक्षक पं. सुरेश चन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि भव्यता एवं आकर्षण के साथ समाज को प्रेम, सद्‌भाव एवं राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरोने वाली वामन भगवान की विशाल शोभा यात्रा के लिए तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयीं हैं। ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनन्द वल्लभ गोस्वामी एवं परशुराम शोभा यात्रा के संयोजक समाज सेवी पं. आशीश गौतम चिंटू ने बताया कि वामन भगवान की शोभा यात्रा का स्वरूप अभिनव होगा। विभिन्न झांकियों के साथ समाज में प्रेम, सद्भाव का सुखद संदेश बाहक बनने वाली यह शोभा यात्रा राष्ट्रीय सुख समृद्धि एवं शौर्य की परिचायक भी होगी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा में देश के विभिन्न अंचलों के विप्र प्रतिनिधि भी सम्मलित होंगे। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री पं. जगदीश नीलम एवं उपाध्यक्ष पं. बंसी विवारी ने बताया कि इस वर्ष वामन जयन्ती को साप्ताहिक उत्सव के रूप में मनाया जावेगा जिसमें भैरव वाली बगीची स्थित भगवान वामन मंदिर पर फूल बंगला तथा 56 भोग आयोजित किया जाएगा  और वामन भगवान की भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली जावेगी। ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. महेश चन्द्र भारद्वाज एवं ब्राह्मण सेवा संघ के महानगर अध्यक्ष पं. गोबिन्द नारायण बृजवासी ने संयुक्त रूप से बताया कि वामन जयन्ती पर वामन भगवान की नगर शोभा यात्रा गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, प्रताप बाजार, लोई बाजार बनखंडी, अठखंभा, पुराना शहर, विद्यापीठ होते हुए भैरव वाली बगीची पर सम्पन्न होगी
तदोपरान्त विप्र संगोष्ठी का आयोजन होगा।  ब्रह्मचारी विमल चैतन्य एवं नीरज गॉड ने बताया कि भगवान गणेश,भगवान परशुराम तथा भगवान वामन देव की झांकी विशेष आकर्षण के केंद्र होगी, इसके अतिरिक्त 101 विप्रो बालको के स्वरूप भी होंगे, बैंड बाजे ढोल नगाड़े तथा झंडा बैनर के अतिरिक्त काली मैया का अखाड़ा आदि रहेंगे। बैठक में गण मान्य महानुभाव नागरिक उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed