• Sat. May 16th, 2026

हर तरफ है एक ही शोर, भक्तों को चाहिए कॉरिडोर

ByVijay Singhal

Jun 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक संगठनों की महिलाओं ने राधा नाम लिखीं 251 ईंटें और समर्थन पत्र मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह को सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने रैली निकालकर बांकेबिहारी के नारे लगाए। साथ ही कॉरिडोर निर्माण की मांगी की। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं के लिए कॉरिडोर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि महिलाएं, बच्चे, वृद्ध और दिव्यांगजन आराध्य के सुगमता से दर्शन कर सकें। कॉरिडोर निर्माण से ब्रजवासियों के साथ देश-विदेश से आने वाले भक्तों को ठाकुरजी के दर्शन करने में परेशानी नहीं होगी। पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। महिलाओं ने राधा नाम लिखीं 251 ईंटें और कॉरिडोर निर्माण का समर्थन पत्र मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को सौंपा। मंडलायुक्त ने कहा है कि कॉरिडोर निर्माण से किसी का अहित नहीं होगा। न ही किसी सेवायत के अधिकारियों का हनन होगा, बल्कि इसके निर्माण से सभी को सहूलियत मिलेगी। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर 3 वर्षों के लिए बंद रहेगा। ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रभावित लोगों को सुनरख व रुक्मणि विहार में फ्लैट दिए जाएंगे। डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार, एडीएम वित्त डॉ. पंकज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.