• Sat. May 16th, 2026

थाने के सामने खड़े डीजल टैंकर में लगी आग, पुलिसकर्मियों के छूटे

ByVijay Singhal

Jun 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेत में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से थाना जैंत के सामने कबाड़ में खड़े डीजल के खाली टैंकर में आग लग गई। आग की खबर लगते ही पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना अन्य वाहनों में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था। थाना जैंत के सामने मुकदमें में पावंद वाहन खड़े रहते हैं। जहां वाहन खड़े थे उसके ऊपर से हाइटेंशन लाइन जा रही है। शुक्रवार करीब 11 बजे किन्हीं कारणों से हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर थाने के पास कबाड़ में खड़े डीजल के खाली टैंकर के ऊपर गिर गया। जिससे अचानक से टैंकर में आग लग गई। टायर धूं धूं कर जलने लगे। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार पुलिस बल के साथ आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर जीएलए विश्व विद्यालय से एक व मथुरा से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो अन्य वाहनों में भी आग लग सकती थी। जिससे बड़ा हादसा होने का अंदेशा रहता। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.