हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना पुलिस ने जमीनी विवाद में 85 वर्षीय वृद्धा को हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद कर लिया था। मामला अधिकारियों के पास पहुंचा तो बरसाना पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने वृद्धा का नाम मुकदमे से हटाकर अपनी गलती सुधारी है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि बरसाना थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर 85 वर्षीय बरको समेत नौ लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। बुधवार को पीड़िता एसएसपी श्लोक कुमार से शिकायत करने पहुंची। मामला एसपी देहात के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि झगड़े से वृद्धा का कोई लेना देना नहीं है। चूंकि एफआईआर में आरोपी की उम्र नहीं लिखी जाती है, इसलिए पीड़ित पक्ष ने जो नाम लिखकर दिए पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मामले की जांच में वृद्धा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी हुई। इस वृद्धा का नाम मुकदमा से हटा दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
