हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भीषण गर्मी लोगों को परेशान ही नहीं कर रही बल्कि बीमार कर रही है। चिलचिलाती धूप की वजह से किसी को चक्कर आ रहे हैं तो कोई सिर दर्द से परेशान है। किसी को उल्टी दस्त, बुखार है तो कोई हाथ में पुराने दर्द से परेशान है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1560 मरीज देखे गए, जिनमें बुखार के 380, सांस के 250, डायरिया के 25 मरीज मिले। अन्य मरीज पेट दर्द, उल्टी दस्त के थे, जिन्हें उपचार दिया गया। छोटे-छोटे बच्चे और वृद्ध लोग गर्मी के इस दंश को झेल रहे हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीजों की लाइन लगी हुई हैं। बढ़ते तापमान के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके चलते लोगों को बुखार, सूखी खांसी के अलावा उल्टी दस्त जुकाम भी सताने लगा है। अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि मरीजों को अधिक पानी और तेज धूप में न निकलने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी और ऊपर से गर्म हवाओं के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते काफी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन ने बताया कि गर्मी से बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। बढ़ते मरीजों के कारण जिला अस्पताल के वार्ड खचाखच भरे हैं। जिला अस्पताल में पर्चे बनवाने व खून की जांच कराने के लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद इलाज के लिए ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों की लाइन लगी रही।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
