• Fri. May 15th, 2026

275 किलो गांजा ले जाता कंटेनर और चालक पकड़ा

ByVijay Singhal

Jun 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आगरा एएनटीएफ और हाईवे पुलिस ने ओडिशा से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर से 275 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, आगरा एएनटीएफ टीम प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि हाईवे से बड़ी मात्रा में गांजा निकलने वाला है। सूचना पर एएनटीएफ और हाईवे पुलिस ने संयुक्त रूप से बसेरा रेस्टोरेंट के पास चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग को कुछ देर ही हुई थी कि दिल्ली से आगरा की ओर जाते एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कंटेनर को भगा दिया। पुलिस ने पीछा करके कुछ दूरी पर जाकर कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर रुकते ही उसमें से दो तस्कर निकल कर भाग गए, जबकि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कंटेनर के अंदर प्लास्टिक की थैलियों और बोरों में गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने उसे तोला तो 275 किलोग्राम गांजा निकला। पूछताछ में कंटेनर चालक ने अपना नाम हाथरस के गांव कुरसंडा निवासी हरीश बताया। चालक ने बताया वह ओडिशा से लेकर आया था। मथुरा, आगरा के साथ हरियाणा के मानेसर भी सप्लाई करनी थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.