• Fri. May 15th, 2026

मथुरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:काशीराम कॉलोनी में 27 साल के

ByVijay Singhal

Jun 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना रिफाइनरी की काशीराम कॉलोनी के ब्लाक नंबर 34 के आवास में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना से कॉलोनी में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार गांव कोयला अलीपुर के रहने वाले अनिल (27) पुत्र लखमी काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 34 में एक आवंटित आवास में परिवार के साथ रह रहा था। अनिल मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। बताया गया कि अनिल ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। और जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार के लोगों को जब इस बात का पता लगा तो उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में अनिल द्वारा फांसी लगा लिए जाने का पता आस-पास के रहने वाले लोगों को लगा तो वह भी अनिल के आवास पर देखने के लिए पहुंच गए। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने फांसी के फंदे पर लटके शव की जांच के लिए लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया । जहां टीम जांच पड़ताल कर सबूत इकट्ठे किये । इसके बाद पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और पंचायत नामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.