• Wed. May 6th, 2026

ब्राह्मण समाज राष्ट्र निर्माण में निभाए अग्रणी भूमिका : श्रीकांत शर्मा

ByVijay Singhal

Jun 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ब्राह्मण समाज ने सदैव राष्ट्र को दिशा देने का कार्य किया है और आज फिर समय आ गया है कि समाज राष्ट्र निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाए। यह कहना था विधायक श्रीकांत शर्मा का। वह वृंदावन स्थित राधा मदनमोहन गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा मथुरा के प्रांतीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। अधिवेशन में विधायक शर्मा ने समाज को संगठित रहने, शिक्षा, संस्कृति एवं सेवा को अपना मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज जब राष्ट्र आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है, तब ब्राह्मण समाज को अपनी बौद्धिक और नैतिक भूमिका निभानी चाहिए। जिलाध्यक्ष दुष्यंत कौशिक ने विधायक का पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अधिवेशन में समाज की एकता, युवाओं की भूमिका, धार्मिक मूल्यों की पुनःस्थापना और संगठन को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष बीडी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री मोहन भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री राजेश शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.