• Tue. May 5th, 2026

रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम पर भड़के भवन स्वामी

ByVijay Singhal

Jun 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अमरनाथ कॉलेज के निकट बद्री नगर में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। लोगों को आक्रोश बढ़ता देख निगम के अधिकारियों ने पुलिस बल बुला लिया। इसके बाद टीम ने रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाया। नगर निगम ने इससे पहले सभी भवन स्वामियों को नोटिस दिए थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया।  नगर निगम ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवा दिया। अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया है कि अमरनाथ कॉलेज के निकट बद्री नगर में कुछ भवन स्वामियों ने रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया था। एक सप्ताह पहले सभी भवन स्वामियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। इस पर भवन स्वामियों को कुछ दिन का समय मांगा था। इस बीच कई बार भवन स्वामियों को स्मरण पत्र भी भेजा गया। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा। नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची। इसी दौरान भवन स्वामी विरोध करने लगे। लोगों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस बल मौके पर बुला लिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से रेलवे की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। निगम की कार्रवाई के बाद कुछ भवन स्वामियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का वादा किया। इसके अलावा नए बस स्टैंड से सौंख रोड तक अस्थायी अतिक्रमण भी हटाया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आरके सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.