हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में पहुँचे मरीज बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को बीमार कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में वायरल बुखार, घबराहट, पेट में दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। ऐसे में मरीजों को चिकित्सक को दिखाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। जिला अस्पताल में डेढ़ बजे तक ओपीडी में 1560 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने बताया कि दो दिन से रुक-रुक हो रही बारिश के बाद मौसम खुला तो उमस से लोग बीमार होने लगे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वायरल बुखार के 160 मरीज, घबराहट होने की समस्या के 90 से अधिक मरीज दिखाने आए। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को जांच के बाद उपचार दिया गया। इसके अलावा गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया। चिकित्सक ने बताया कि गर्मी में पानी की कमी होने से सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी हो रही है। जो भी मरीज आए थे सभी को पानी ज्यादा से ज्यादा पीने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि शरीर में 70 प्रतिशत पानी की जरूरत होती है जो भी पानी कम पीने लगता है फिर उन्हें घबराहट, चक्कर आने की समस्या होने लगती है। सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी स्टाफ को मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
