• Mon. May 4th, 2026

सीवर की सफाई कर रहे दो लोगों की मौत, परिवार का आरोप- ठेकेदार की वजह से गई जान

ByVijay Singhal

Jun 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन स्थित केशव धाम के निकट स्थित बुर्जा चौराहे पर सीवर का कार्य कर रहे दो लोग सीवर सफाई करते हुए बेहोश हो गए। जिनको अचेतावस्था में जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार छोटेलाल पुत्र रोशन लाल, नरेंद्र पुत्र रामपाल सीवर की सफाई करने के लिए चेंबर में उतरे थे। अचानक दोनों लोग सीवर में बन रही गैस के कारण बेहोश हो गए। वहां पर मौजूद अन्य लोगों ने उनको चेंबर से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से हॉस्पिटल ले आए। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर दोनों मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजानों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही की वजह से दोनों की जान गई है। वहीं पुलिस ठेकेदार की तलाश में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.