• Mon. May 4th, 2026

रेलवे लाइन के पास नई बस्ती में बिना नोटिस बुलडोजर चलाने का आरोप, वैध दस्तावेज होने के बाद भी कार्रवाई

ByVijay Singhal

Jun 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रेलवे लाइन के समीप स्थित नई बस्ती में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन और रेलवे विभाग ने बिना किसी पूर्व सूचना के बस्ती में बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई से दर्जनों परिवार बेघर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि बस्ती के निवासी दशकों से यहां रह रहे थे। उनके पास रजिस्ट्री, बिजली बिल और राशन कार्ड जैसे सभी वैध दस्तावेज हैं। प्रशासन ने न तो कोई सीमांकन किया और न ही पुनर्वास की योजना बनाई। यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है।संबंधित भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन था। इसके बावजूद प्रशासन ने बलपूर्वक कार्रवाई की। रेलवे लाइन के पास अन्य बस्तियों को नहीं छुआ गया। केवल नई बस्ती को ही निशाना बनाया गया। स्थानीय निवासियों को मौखिक चेतावनी देकर डराया-धमकाया गया। इससे क्षेत्र में भय का माहौल है। नागरिक मांग कर रहे हैं कि विभागीय सीमांकन और भूमि स्वामित्व के दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं। साथ ही उन्हें वैकल्पिक आवास दिया जाए। बहुजन मुक्ति पार्टी ने चेतावनी दी है। पार्टी का कहना है कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो वह नागरिकों के साथ शांतिपूर्ण आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.