हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों पर जिलाधिकारी निरंतर नजर बनाए हुए हैं, बावजूद इसके परिक्रमा मार्ग में अव्यवस्थाएं हावी हैं। शुक्रवार शाम हुई बारिश ने मेले की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। जल निकासी के साधन न होने से परिक्रमा मार्ग में पानी भर गया। कच्चे पथ पर दल-दल व कीचड़ हो गई। गिरिराजजी की तलहटी में लगने वाला मुड़िया पूर्णिमा मेला 4 जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगा। मेले से पूर्व हो रही बरसात ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कलई खोल दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं के वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह-जगह किसानों के खेतों में पार्किंग स्थल बनाए हैं। ज्यादातर पार्किंग स्थलों में बारिश के समय पानी भर जाता है। इससे चालक सड़क पर वाहन खड़े करेंगे तो जाम की स्थिति बन सकती है। परिक्रमा मार्ग में राजस्थान सीमा से पहले आन्यौर परिक्रमा मार्ग में भी जल निकासी के कोई इंतजाम नहीं हैं। कंचन धाम के आसपास सड़क पर पानी तालाब की शक्ल ले लेता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
