हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और ट्रस्ट को लेकर चल रहे विरोध के बीच वृंदावन के प्रमुख संतों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिला। इस मुलाकात में संतों ने सेवायतों के अधिकार और स्थानीय निवासियों की चिंता को लेकर अपने विचार रखे। संतों ने बताया कि प्रस्तावित काॅरिडोर परियोजना को लेकर सेवायतों में अपने पारंपरिक अधिकारों के छीने जाने की आशंका है, वहीं मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को अपने घर और दुकानों के उजड़ने का डर सता रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने संतों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की मंशा किसी के अधिकारों को छीनने या किसी को बेघर करने की नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवायतों के पारंपरिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और स्थानीय निवासियों को पुनर्वास के तहत मकान बनवाकर दिए जाएंगे, जिसके लिए स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बांकेबिहारी मंदिर का काॅरिडोर भव्य और दिव्य होगा, जो श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं के अनुभव को समृद्ध करना है न कि किसी को नुकसान पहुंचाना। बैठक के दौरान संतों ने मुख्यमंत्री को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी की प्रसादी भेंट की। महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत हरिशंकर दास नागा, महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत लाडली दास, महंत चंद्रमा दास, महंत भगवान दास, महंत राधे श्याम दास, महंत प्रेम दास, महा मंडलेश्वर गोविंद दास आदि माैजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
