• Sun. May 3rd, 2026

कांग्रेसियों का यमुना जल शुद्धिकरण को लेकर शंखनाद

ByVijay Singhal

Jun 21, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना शुद्धिकरण पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस महानगर इकाई ने  मां यमुना के जल शुद्धिकरण का शंखनाद कर दिया है। अब यमुना भक्तों को साथ लेकर दूषित मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दाैरान पैदल यात्रा निकालकर नारेबाजी और यमुना शुद्धिकरण पर जोर दिया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने विश्राम घाट पर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद पुष्प अर्पित कर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प लिया। फिर प्रदेश अध्यक्ष के साथ कांग्रेसियों ने विश्राम घाट से होलीगेट और भूतेश्वर चौराहे तक पैदल यात्रा निकालकर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने यमुना शुद्धिकरण पर जोर दिया। कहा है कि भाजपा सरकार सिर्फ दिखावे का विकास कर रही है, लेकिन धरातल पर स्थिति उलट है। महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि पार्टी यमुना भक्तों को साथ लेकर नगर निगम की दूषित मानसिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी। पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि अब यमुना भक्त चुप रहने वाले नहीं हैं। नरेंद्र मोदी से लेकर योगी ने यमुना भक्तों की भावनाओं को आहत किया है। अब यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। संतोष सिंह, प्रभात जैन, रामभरोसी सिंह, श्याम चौधरी, हरवीर प्रधान, राहुल चतुर्वेदी, राजन पाठक, मुकेश ठाकुर, मुकेश चतुर्वेदी, राहुल मुकद्दम, संतोष पाठक आदि माैजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.