• Sun. May 3rd, 2026

मुनफैद ने अपने घर से बरामद कराये 20 लाख रुपये

ByVijay Singhal

Jun 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस व वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से यूपीएससी में ऑफीसर पद की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले पीसीआर पर लाये गये अभियुक्त की निशानदेही पर 20 लाख रूपये बरामदी की गई है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा थाना कैंट पर इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। अभियोग से संबंधित अभियुक्त मुनफैद पुत्र आमीन निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा पीसीआर पर लाया गया थाना कोतवाली पुलिस व वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियुक्त की निशानदेही पर अभियुक्त के घर पर रखी लकड़ियों के गट्ठों से कुल 20 लाख रूपयो की बरामदगी की। जिसमें थाना कोतवाली में दर्ज हुई एक एफआईआर से सम्बन्धित कुल 9 लाख 70 हजार रूपये  तथा थाना गोविन्द नगर पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 4 लाख 80 हजार रूपये की बरामदगी हुई है। थाना कैण्ट वाराणसी में पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित 5 पांच 50 हजार रूपये बरामद किये गये हैं। पीसीआर पर लाये अभियुक्त मुनफैद के पिता आमीन (सह अभियुक्त) को थाना कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग में ठगी के कुल 13 लाख 95 हजार रुपये व कुल 19 पीली धातु के सिक्कों के साथ 12 जून को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुण्डीर थाना कोतवाली, एसआई मांगेराम (चौकी प्रभारी बाग बहादुर) थाना कोतवाली, एसआई कुशलपाल सिंह (चौकी प्रभारी कृष्णा नगर) थाना कोतवाली, एसआई अरविन्द सिंह सिवाल थाना कोतवाली, एसआई रामकेवल यादव वाराणसी कमिश्नरेट, एसआई जितेन्द्र कुमार वर्मा वाराणसी कमिश्नरेट आदि थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.