हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन ऐतिहासिक उत्साह के साथ हुआ। लगभग 24 वर्षों बाद इस प्रकार की विशाल शोभायात्रा का वृंदावन साक्षी बना। इसमें 100 से अधिक आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। शोभायात्रा की शुरुआत रंगजी मंदिर से हुई, जो चुंगी चौराहा, प्रताप बाजार, लोई बाजार, बनखंडी महादेव, बिहारी जी मंदिर, दुसायत, कालिदह चौराहा से हरिनिकुंज होते हुए परशुराम पार्क पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान नगरवासियों और तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी मार्गों को भक्तों की भीड़ और श्रद्धा से सराबोर झांकियों ने जीवंत कर दिया। यात्रा के दौरान विप्र समाज के लोगों की सहभागिता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। परशुराम जयन्ती के उपलक्ष्य में यह शोभायात्रा विप्र एकता और सनातन संस्कृति के संदेश के रूप में भी देखी गई। सभी वर्गों के लोगों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस विशाल आयोजन के संयोजक आशीष गौतम उर्फ चिंटू भैया ने बताया कि वृंदावन में इस प्रकार की झांकियों के साथ भगवान परशुराम की शोभायात्रा लगभग 24 वर्षों बाद देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा विशेष रूप से कालिया खेड़ा से आए भक्तों और झांकी दलों के सहयोग से संभव हो सकी है। वहीं धर्मेंद्र गौतम लीला ने यात्रा को सफल बनने के लिए विप्रजनों का धन्यवाद, उन्होंने समिति पर भरोसा किया और यात्रा में बढ़चढकर भाग लिया। पूरे मार्ग पर स्थानीय नागरिकों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। जगह-जगह जलपान, फल वितरण और पुष्पवर्षा की गई। प्रशासन द्वारा भी यात्रा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था की उचित व्यवस्था की गई थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
