हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर में मंगलवार को हुई बारिश के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थों को जलभराव की समस्या से निपटने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त जल प्रवेश बारिश के बाद जलभराव प्रभावित प्रमुख स्थान भूतेश्वर रेलवे अंडरपास, बीएसए रोड तथा नया बस स्टैंड अंडरपास का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने जल निकासी के लिए लगाए गए अतिरिक्त ट्रैक्टर पंप का अवलोकन किया गया। इसके उपरांत बीएसए रोड और नया बस स्टैंड अंडरपास का निरीक्षण किया। भूतेश्वर अंडरपास के नीचे जलभराव में फंसे ऑटो को जेसीबी बुलाकर बाहर निकलवाया। अंडरपास की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दोनों ओर बैरिकेडिंग तथा रूट डायवर्जन की व्यवस्था के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
